UPTak Baithak Logo

बाराबंकी में आजाद समाज पार्टी के प्रदर्शन में पुलिस से झड़प, हुआ जोरदार हंगामा

ADVERTISEMENT

बाराबंकी में आजाद समाज पार्टी के प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई. चंद्रशेखर आजाद पर हमले के विरोध में भारी हंगामा हुआ. आजाद द्वारा विनोद साहनी हत्याकांड में सीबीआई जांच की मांग की गई है.

social share
Google CTA

बाराबंकी में आजाद समाज पार्टी के प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच विवाद हुआ. नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद पर हुए हमले के विरोध में पार्टी के कार्यकर्ता डीएम कार्यालय पहुंचे थे लेकिन पुलिस ने अंदर जाने से रोका. इसी कारण पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का मुक्की हुई और पुलिस ने लाठी चार्ज करके उन्हें खदेड़ा. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है.