प्रयागराज में सपा नेता पवन यादव की हत्या के पीछे चुनावी रंजिश, पुलिस ने इन दो आरोपियों का किया एनकाउंटर
ADVERTISEMENT
प्रयागराज में सपा नेता पवन यादव की दिनदहाड़े हुई हत्या के 2 आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. पुलिस इस हत्याकांड के पीछे विनोद यादव को मास्टरमइंड बताया है.
प्रयागराज में पवन यादव हत्या मामला चर्चा में है. 15 सितंबर को समाजवादी पार्टी के जिला सचिव और पूर्व प्रधान पवन यादव की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. हत्या की वजह चुनावी रंजिश बताई गई है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्याकांड के आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बता दें कि गिरफ्तार आरोपियों में से 2 को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है. पुलिस इस हत्याकांड के पीछे विनोद यादव को मास्टरमइंड बताया है.

