अलीगढ़ में भीड़ ने करणी सेना के नेता को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, घसीटकर लगवाए 'जय भीम' के नारे?
अलीगढ़ में हिंदूवादी नेता सचिन राघव को भीड़ ने घेरकर सड़क पर पीटा और आंबेडकर पार्क तक घसीटकर ले गई. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर CCTV और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों से आरोपियों की पहचान शुरू की.
ADVERTISEMENT

Aligarh News
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के सिविल लाइन क्षेत्र में हिंदूवादी नेता सचिन राघव को भीड़ ने घेरकर सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. इस हमले के बाद आक्रोशित भीड़ उन्हें खींचते हुए पास के आंबेडकर पार्क ले गई जहां उनसे वाल्मीकि समाज और डॉ. आंबेडकर के सम्मान में नारे लगवाए गए. इस पूरी घटना का गाली-गलौज और मारपीट से भरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर ली है.

