पूरे भारत में सप्लाई हो रहे मैनपुरी के बने स्पोर्ट्स वियर... जानिए उत्तम प्रताप सिंह के संघर्ष से सफलता का सफर
ADVERTISEMENT
मैनपुरी के युवा उद्यमी उत्तम प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की मदद से 'आर जी एक्सपोर्ट्स' की शुरुआत की. आज उनके बनाए स्पोर्ट्स वियर पूरे भारत में सप्लाई हो रहे हैं.
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के युवा उद्यमी उत्तम प्रताप सिंह ने अपनी मेहनत और योगी सरकार की योजनाओं के समर्थन से गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल की हैं. शुरुआत में पूंजी की कमी होने के बावजूद उन्होंने ₹5,00,000 का ऋण लिया और अपने कारोबार को आधुनिक मशीनों से विकसित किया. उनकी कंपनी 'आर जी एक्सपोर्ट्स' अब उच्च गुणवत्ता वाले स्पोर्ट्स वियर बनाती है, जिनकी सप्लाई पूरे भारत में हो रही है. यह सफलता साबित करती है कि सही योजना और कड़ी मेहनत से असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है.

