Opinion: चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे से अग्निवीरों तक, योगी सरकार ने यूपी के लिए खोल दिया पिटारा
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के 23 कैबिनेट फैसलों में एक्सप्रेसवे, स्मार्ट स्कूल, किसानों को सस्ता ऋण, पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े प्रस्ताव शामिल हैं. इन फैसलों के जरिए बुनियादी ढांचे, रोजगार, शिक्षा और जनकल्याण को गति देने की सरकार की दिशा सामने आती है.
ADVERTISEMENT

“कैबिनेट के फैसलों को अलग-अलग खानों में बांटकर देखना दरअसल इनकी विशेषता को नजरअंदाज करना होगा. किसानों को ऋण, सड़क, स्कूल, खेत, वर्दी और सुरक्षा, ये सारे धागे अंत्य़ोदय के इसी साझा विचार से बंधे हैं कि विकास तभी सार्थक है, जब वह सबसे पीछे खड़े नागरिक तक पहुंचे.”

