कानपुर में बाइक समेत गड्ढे में जा गिरा डिलीवरी बॉय, घटना CCTV कैमरे में हुई कैद
ADVERTISEMENT
कानपुर में एक डिलिवरी बॉय आधी रात को खुले गड्ढे में गिर गया. आरोप है कि नगर निगम गड्ढा भरना भूल गई, जिससे यह हादसा हो गया. इस घटना ने प्रशासन की लापरवाही को उजागर कर दिया है.
कानपुर में एक डिलिवरी बॉय आधी रात को रास्ते में एक खुले गड्ढे में गिर गया. यह गड्ढा 15 दिनों पहले नगर निगम की ओर से खोदा गया था लेकिन उसे भरना भूल गए. चोटिल डिलिवरी बॉय को आसपास के लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया. घटना ने नगर निगम की लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

