लेटेस्ट न्यूज़

अतिक्रमण हटाने पहुंची ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की टीम, किसान बुलडोजर पर ही चढ़ गए... बिना एक्शन लिए वापस लौटे अधिकारी

टर नोएडा के अच्छेजा गांव में किसानों ने अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर पर चढ़कर विरोध किया, जिससे प्राधिकरण की टीम बिना कार्रवाई किए लौट गई. किसान जमीन के अधिग्रहण के बिना किसी भी कार्रवाई की अनुमति नहीं देंगे.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के अच्छेजा गांव में बुधवार को ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने प्रशासन की नींद उड़ा दी. अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर और प्राधिकरण की टीम गांव पहुंची, लेकिन वहां के किसानों ने अपने ही हाथों और बुलडोजर पर चढ़कर कार्रवाई को रोक दिया. विरोध इतना प्रबल था कि प्राधिकरण की टीम बिना कोई कार्रवाई किए हताश होकर लौट गई. इस घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया.