लेटेस्ट न्यूज़

पाकिस्तान से आई सीमा हैदर फिर हुई प्रेग्नेंट, सोशल मीडिया पर वीडियो में किया ऐलान, इस महीने में देंगी अपने छठे बच्चे को जन्म

पाकिस्तान से आई सीमा हैदर फिर प्रेग्नेंट हुईं, ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा के साथ उनका प्यार और शादी का रिश्ता सोशल मीडिया पर चर्चा में. फरवरी तक कपल अपने छठे बच्चे का स्वागत करेंगे.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में रहने वाले सचिन मीणा और पाकिस्तान से आई सीमा हैदर की जिंदगी फिर से सुर्खियों में है. दो साल पहले ऑनलाइन गेमिंग की दुनिया से शुरू हुए उनके इस रिश्ते ने अब एक नया मोड़ लिया है. सोशल मीडिया पर हाल ही में कपल ने एक वीडियो जारी किया जिसमें उन्होंने ऐलान किया कि सीमा जल्द ही अपने छठे बच्चे को जन्म देने वाली हैं. फिलहाल उनका सातवां महीना चल रहा है और फरवरी तक वो अपने छठे और सचिन के दूसरे बच्चे को जन्म देंगी. यह खबर सामने आते ही सोशल मीडिया और स्थानीय समुदाय में चर्चा का नया कारण भी बन गई है.