लेटेस्ट न्यूज़

15 दिसंबर को प्रयागराज में होने जा रहा कैसा महा आंदोलन? अखिलेश के ऐलान के बाद गरम हो गया माहौल

15 दिसंबर को प्रयागराज में यूपी लोक सेवा आयोग के खिलाफ छात्रों का महाआंदोलन होने जा रहा है. PCS 2025 प्रीलिम्स रिजल्ट और पारदर्शिता को लेकर हुंकार मंच ने प्रदर्शन की तैयारी की है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

उत्तर प्रदेश का प्रयागराज एक बड़े छात्र आंदोलन का केंद्र बनने जा रहा है. 15 दिसंबर को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) दफ्तर के बाहर महाआंदोलन की तैयारी चल रही है, जिसकी अगुवाई संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच कर रहा है. अलग-अलग छात्र संगठनों और स्टूडेंट लीडर्स के एक मंच पर आने के बाद यह आंदोलन और बड़ा रूप ले चुका है. बता दें कि PCS 2025 प्रीलिम्स रिजल्ट पर अभ्यर्थियों में बेहद गुस्सा है. अभ्यर्थियों इसमें पारदर्शिता की भारी कमी का आरोप लगा रहे हैं. लेकिन इसी बीच आयोग ने भी अपनी ओर से कई मुद्दों पर स्पष्टीकरण जारी किया है. आइए समझते हैं कि पूरा मामला क्या है.