कांशीराम के नाम पर कांग्रेस-सपा को घेरते हुए मायावती ने इन 4 प्वाइंट में सब कुछ कह डाला, चमचा युग किताब का भी जिक्र किया
UP News: मायावती ने सोशल मीडिया एक्स पर 4 प्वाइंट में अपनी बात रखी है. इस दौरान उन्होंने चमचा युग नाम की किताब का भी जिक्र किया है.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: कांशीराम की जयंती पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने कई बड़े कार्यक्रम किए. राहुल गांधी ने तो कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग करते हुए, केंद्र सरकार को पत्र भी लिख दिया. इसी के साथ विपक्षी पार्टियों ने दलित वोटर्स को अपना सीधा संदेश भी दे डाला. अब इसी को लेकर बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो और यूपी की पूर्व सीएम रहीं मायावती का बयान सामने आया है. मायावती ने कांग्रेस और सपा को खूब सुनाया है.