तारीख पर तारीख... आखिर बार-बार क्यों टल रहा नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन? ये दो बड़ी वजह अब सामने आईं
Noida Airport Inauguration Latest Update: जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन में अभी भी देरी है. लाइसेंस न मिलने और PM के समय के कारण टला समारोह टल गया है. दिसंबर के पहले हफ्ते की उम्मीद टूटी. PM के लिए लगा टेंट भी हटा. अब लोगों को अगली तारीख का बेसब्री से इंतजार है.
ADVERTISEMENT

Noida Airport Latest Update
Jewar Airport Latest Update: उत्तर प्रदेश सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट बताए जाने वाले जेवर एयरपोर्ट (Jewar Airport) के उद्घाटन समारोह को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. जिस उद्घाटन का इंतजार किया जा रहा था उसमें फिलहाल विलंब हो गया है. माना जा रहा था कि यह भव्य समारोह जल्द ही संपन्न होगा. मगर अब यह स्पष्ट हो गया है कि जेवर एयरपोर्ट के लोकार्पण में और देरी होगी.