SHO अरुण डेथ केस में सिपाही मीनाक्षी से उनके रिलेशन की कई थ्योरी लेकिन बड़े भाई ने तो अलग ही कहानी बता दी!
जालौन SHO अरुण राय डेथ केस में सिपाही मीनाक्षी शर्मा गिरफ्तार हुई है. SHO के भाई ने सुसाइड मानने से किया इनकार कर दिया है. उन्होंने कहा, 'ये100% झूठ है'. मीनाक्षी पर अवैध संबंध और ब्लैकमेलिंग का आरोप है.
ADVERTISEMENT

जालौन: मृतक दारोगा अरुण राय और आरोपी महिला सिपाही मीनाक्षी
UP News: जालौन के SHO अरुण राय डेथ केस की चर्चा जारी है. उन्होंने आत्महत्या की या उनका मर्डर किया गया इस बात की जांच पुलिस कर रही है. मामले में सिपाही मीनाक्षी शर्मा को अरेस्ट कर जेल भेज दिया गया है. कहा जा रहा है कि मीनाक्षी के SHO से अवैध संबंध थे और वह उन्हें लगातार ब्लैकमेल कर रही थी. जब अरुण राय की मौत हुई तब मीनाक्षी वहीं पर थी. इस बीच यूपी Tak अरुण राय के गांव पहुंचा है. यहां हमने SHO अरुण के बड़े भाई अरविंद राय से बात की. उन्होंने जो बताया उसे आप खबर में विस्तार से जानिए.