लेटेस्ट न्यूज़

आशीष ने चचेरे भाई की पत्नी नीलम को नोएडा भगा की शादी फिर उसके दोनों बच्चों को नाले में फेंक आया!

Noida News: नोएडा में सौतेले पिता आशीष ने अपने 2 मासूम बच्चों को नाले में फेंका. पहले चचेरे भाई की पत्नी से इश्क किया और भागकर शादी की. फिर सौतेलेपन की नफरत में उसने बाचों की जान लेने की कोशिश की. राहगीरों ने बच्चों को बचा लिया.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Noida News: आशीष ने अपने चचेरे भाई की पत्नी नीलम से इश्क किया. आशीष इस कदर प्यार में डूबा हुआ था कि उसे इस बात की भी परवाह नहीं थी कि नीलम शादीशुदा है. नीलम भी आशीष के प्यार में थी. फिर एक दिन आशीष, नीलम और उसके 2 बच्चों को भागकर नोएडा ले आया और यहां शादी कर ली. अब तक सब सही चल रहा था. पर धीरे धीरे आशीष को अपने सौतले बच्चों से नफरत होने लगी. यहीं से उसके दिमाग में एक ऐसा प्लान आया जो खतरनाक था.