नोएडा में पानी के बिल से जुड़े इस मेसेज को लेकर अलर्ट जारी
Noida News: . नोएडा प्राधिकरण ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी देते हुए बताया है कि साइबर ठगों ने नया तरीका निकाला है जिसके जरिए वे 'Noida Jal' मेसेज के नाम से लोगों को ठगने की कोशिश में लगे हुए हैं.
ADVERTISEMENT

Noida News
Noida News: अगर आपको 'नोएडा जल' या 'Noida water supply' के नाम से कोई वॉट्सऐप मैसेज आता है, जिसमें बिल बकाया होने की बात कहकर आपकी पानी की सप्लाई काटने की धमकी दी गई है, तो सावधान हो जाइए. नोएडा प्राधिकरण ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी देते हुए बताया है कि साइबर ठगों ने नया तरीका निकाला है जिसके जरिए वे लोगों को ठगने की कोशिश में लगे हुए हैं. प्राधिकरण ने लोगों को सलाह दी है कि ऐसा कोई मैसेज मिलता है, तो वे इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें. मामले में FIR दर्ज की जाएगी.