लेटेस्ट न्यूज़

22 साल के यश और अभिषेक की तेज रफ्तार BMW ने 5 साल की बच्ची आयत की जिंदगी छीन ली

नोएडा में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार BMW ने स्कूटी सवार 5 साल की आयत की जान ले ली. पिता-मामा घायल. पुलिस ने 22 साल के यश शर्मा और अभिषेक रावत को गिरफ्तार किया. जानें बर्थडे पार्टी से लौट रहे आरोपियों ने कैसे मारी ये टक्कर.

ADVERTISEMENT

Noida BMW accident
Noida BMW accident
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के नोएडा में रफ्तार के कहर ने एक हंसते-खेलते परिवार को तबाह कर दिया. यह हादसा शनिवार देर रात को हुआ. नोएडा में एक तेज रफ्तार BMW कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी. इस भीषण टक्कर में स्कूटी पर अपने पिता के साथ जा रही 5 साल की मासूम बच्ची आयत की मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे में उसके उसके पिता और स्कूटी पर बैठे मामा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. पुलिस ने BMW कार में सवार दो युवकों यश शर्मा (22) और अभिषेक रावत (22) को गिरफ्तार कर लिया है.