लेटेस्ट न्यूज़

नोएडा में BMW सवार अभिषेक और यश की लापरवाही ने गुल मोहम्मद से उनकी मासूम बेटी छीनी, अब पछताएंगे

नोएडा के सेक्टर-20 थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार BMW कार की टक्कर से एक मासूम बच्ची की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसके पिता और मामा गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने कार सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

नोएडा के थाना सेक्टर-20 क्षेत्र से एक बेहद दुखद और दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. रविवार दोपहर हुए इस हादसे ने एक परिवार तबाह कर दिया. दरअसल एक तेज रफ्तार BMW कार ने स्कूटी सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी. इस हादसे में 5 वर्षीय मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता और मामा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.