अयोध्या में रामलला की मूर्ति के सामने पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ तो ऐसा दिखा उनका भाव
सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बार फिर राम मंदिर पहुंचे. राम मंदिर में रामलला की मूर्ति के सामने सीएम योगी भक्ति भाव में नजर आए.
ADVERTISEMENT

अयोध्या में सीएम योगी रामलला के दर्शन करने पहुंचे.
अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. इस बीच, सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बार फिर राम मंदिर पहुंचे. राम मंदिर में रामलला की मूर्ति के सामने सीएम योगी भक्ति भाव में नजर आए. साथ ही उन्होंने राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए.