लेटेस्ट न्यूज़

अयोध्या में शादीशुदा प्रेमिका के रूम में छुपा था आलीम, घरवालों ने अंदर इस हाल में देखा तो सन्न रह गए

अयोध्या जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के बभनगवा गांव में एक प्रेमी अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके ससुराल पहुंचा था. दोनों को ऐसी स्थिति में देखते हुए ससुरालवालों ने आपसी सहमति से उनकी शादी करा दी जिससे ये मामला सुर्खियों में बना हुआ है.

ADVERTISEMENT

Ayodhya News
Ayodhya News
social share
google news

उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां आलीम नाम का एक प्रेमी अपनी प्रेमिका को उसकी शादी के बाद भी नहीं भूल पा रहा था.प्रेमिका की शादी के बाद भी वह उससे बातचीत करता रहा. प्रेमिका का पति विदेश में नौकरी करता था. ऐसे में वह एक दिन उससे मिलने उसके ससुराल पहुंच गया. लेकिन जब ससुराल वालों ने चोर समझकर शोर मचाना शुरू किया तो प्रेमिका ने अपने प्रेमी को अपने कमरे के बेड के अंदर छुपा दिया. लेकिन जैसे ही घर वालों ने बेड को खोला उनकी आंखें खुली रह गईं. बेड के अंदर महिला का प्रेमी आलीम छुपा हुआ था. इसके बाद महिला के ससुराल वाले दोनों को लेकर पुलिस थाने पहुंच गए. इस दौरान आलीम की प्रेमिका के पति ने विदेश से फोन पर कुछ ऐसा कहा कि दोनों की शादी करा दी गई.