लेटेस्ट न्यूज़

डेढ़ साल के रोहन ने तोड़ा दम, 8 महीने के सोहन जान पर बन आई! औरैया में एक कफ सिरप ने छीन ली इस परिवार की खुशियां

औरेया के रहने वाले सचिन अपने दोनों बच्चों का मुंडन कराने के बाद उनके मौसा के घर रूक गए थे. इस दौरान जब बच्चों को खासी जुकाम की शिकायत हुई तो सचिन ने उन्हें घर में रखा कफ सिरप पिला दिया. कफ सिरप पीते ही बच्चों की हालत बिगड़ गई जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया.

ADVERTISEMENT

Auraiya News
Auraiya News
social share
Google CTA

औरेया के रहने वाले सचिन परिवार के साथ दुर्वासा ऋषि के आश्रम अपने बच्चों का मुंडन कराने पहुंचे थे. सचिन के दो बेटे थे रोहन और सोहन. रोहन की उम्र सिर्फ 20 महीने जबकि सोहन की उम्र 8 महीने है. लेकिन सचिन ने ये कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि जिन बच्चों का मुंडन कराने वह घर से निकला है वही रात उनके लिए खौफनाक बन जाएगी. सचिन के बड़े बेटे की मौत हो गई है. जबकि उनके दूसरे बेटे सोहन की हालत गंभीर बनी हुई है. बच्चों की तबीयत बिगड़ने के पीछे की वजह कफ सिरप बताई जा रही है. ऐसे में ये भी सवाल उठ रहा है कि क्या ये वही कफ सिरप है जिसे पीने से मध्यप्रदेश और राजस्थान के मासूम बच्चों की मौत हुई थी.