लेटेस्ट न्यूज़

आगरा के इस कॉलेज में परीक्षा के बीच एक-एक सवालों के जवाब दे रहे थे टीचर, क्लासरूम में खुलेआम नकल का देखें वीडियो

उत्तर प्रदेश के आगरा में डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा के दौरान नकल का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है.

ADVERTISEMENT

AI generated: सांकेतिक तस्वीर
AI generated: सांकेतिक तस्वीर
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के आगरा में डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा के दौरान नकल का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. एत्मादपुर के एक कॉलेज में बीए की परीक्षा के दौरान नकल करवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया. इस घटना ने विश्वविद्यालय प्रशासन के नकल रोकने के दावों की पोल खोल दी है.