लेटेस्ट न्यूज़

पीलीभीत से जितिन प्रसाद तो गाजीपुर से इस नाम की चर्चा तेज, BJP की तीसरी लिस्ट में हो सकते हैं चौंकाने वाले नाम

लोकसभा चुनावों की घोषणा के साथ भाजपा अब उत्तर प्रदेश में बची हुई अपनी 24 सीटों का जल्द ऐलान करने वाली है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

UP Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. सत्ता पर काबिज बीजेपी ने 'अबकी बार 400 पार' का नारा दिया है, इसे हासिल करने के लिए पार्टी का लक्ष्य यूपी की सभी 80 सीटों को फतह करना है. वहीं लोकसभा चुनावों की घोषणा के साथ भाजपा अब उत्तर प्रदेश में बची हुई अपनी 24 सीटों का जल्द ऐलान करने वाली है. अपनी पहली सूची में बीजेपी 51 सीटों के उम्मीदवारों का नामों का एलान कर दिया है. बता दें कि यूपी में जिन सीटों पर भाजपा ने अपने उम्मीदवारों का एलान नहीं किया उनमें से कई VVIP सीट भी शामिल है.