लेटेस्ट न्यूज़

प्रियंका गांधी ने अखिलेश यादव को किया फोन और बन गई बात, इन शर्तों पर हुआ कांग्रेस-सपा गठबंधन

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भी कांग्रेस की यात्रा से दूरी भी बनाई थी. पर प्रियंका गांधी ने कांग्रेस और सपा के बातचीत को पटरी पर लाया. 

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News : आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस में बात बन गई है. दोनों पार्टियों में गठबंधन के फॉर्मूले पर लगभग सहमति बन गई है. जानकारी के मुताबिक यूपी में कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है, जिसपर सपा के साथ गठबंधन होगा. वहीं कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही थी कि यूपी में सीटों के बंटवारे को लेकर दोनों दलों के बीच बातचीत ट्रैक पर नहीं आ पा रही थी. अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भी कांग्रेस की यात्रा से दूरी भी बनाई थी. पर प्रियंका गांधी ने कांग्रेस और सपा के बातचीत को पटरी पर लाया.