लेटेस्ट न्यूज़

रक्षा मंत्रालय की India Optel Limited ने इन 48 पदों पर निकाली वैकेंसी, सैलरी से लेकर आवेदन की लास्ट डेट जानिए

India Optel Limited Recruitment: रक्षा मंत्रालय के अधीन भारत सरकार की कंपनी इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड ने तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. यह नियुक्तियाँ फिक्स्ड टर्म कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर होंगी और आवेदन की अंतिम तिथि विज्ञापन प्रकाशित होने के 21 दिन के भीतर है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

India Optel Limited Recruitment: नौकरी की आस में बैठे युवाओं के लिए एक बेहद खास खबर सामने आई है. बता दें कि रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड (India Optel Limited - IOL) ने कई तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. ये नियुक्तियां फिक्स्ड टर्म कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर की जाएंगी. 18 से 27 साल की उम्र के बीच के इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी अप्लाई कर सकते हैं. खबर में आगे इस वैकेंसी से जुड़ी सारी जानकारी जानिए.