Indian Coast Guard ने नाविक और यांत्रिक के 630 पदों पर निकाली भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन
भारतीय तटरक्षक बल ने नाविक और यांत्रिक पदों पर 630 वैकेंसी निकाली हैं. 10वीं और 12वीं पास युवा 11 से 25 जून 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. चयनित उम्मीदवारों को पदानुसार ₹21,700 से ₹29,200 तक वेतन मिलेगा.
ADVERTISEMENT

Indian Coast Guard Recruitment 2025: देश की समुद्री सुरक्षा में योगदान देने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है. भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) ने नाविक और यांत्रिक पदों पर भर्ती के लिए 630 पदों पर वैकेंसी निकाली है. इच्छुक उम्मीदवार 11 जून 2025 से 25 जून 2025 तक आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है.