यूजीसी नियमों के विरोध में गोंडा में सवर्ण आर्मी ने लगाए पीएम मोदी-अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक नारे, जबरदस्त बवाल
UGC Bill 2026 Controversy Latest Updates: यूपी के गोंडा में यूजीसी नियमों के विरोध में जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला है. इस दौरान पीएम मोदी-अमित शाह के खिलाफ भी आपत्तिजनक नारेबाजी हुई है.
ADVERTISEMENT

UGC Bill 2026 news
UGC Bill 2026 Controversy Latest Updates: यूजीसी एक्ट को लेकर सवर्ण समाज अब खुलकर सड़कों पर आ गया है. इस दौरान भाजपा का भी जबरदस्त विरोध देखने को मिल रहा है. यूपी के गोंडा में सवर्ण आर्मी ने यूजीसी नियमों के खिलाफ जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया. इस दौरान सवर्ण आर्मी के छात्रों और कार्यकर्ताओं ने यूजीसी नियमों के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया और नारेबाजी की. नारेबाजी के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के खिलाफ भी आपत्तिजनक नारेबाजी की गई..