यूपी में PET परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में नहीं होगी दिक्कत...इस ऐप से आसानी से हो जाएगा डाउनलोड
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने पीईटी परीक्षा 2025 के लिए एक मोबाइल ऐप लॉन्च किया है, जिससे अभ्यर्थी प्रवेश पत्र, परीक्षा सूचना और अन्य अपडेट सीधे मोबाइल पर प्राप्त कर सकेंगे.
ADVERTISEMENT

UPSSC Mobile App: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएएसएससी) ने अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी सुविधा शुरू की है. आपको बता दें कि प्रावधिक अहंता परीक्षा (पीईटी) से जुड़ी जानकारी अब मोबाइल ऐप के जरिए भी उपलब्ध होगी. 6 और 7 सितंबर को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के लिए उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड अब इस ऐप से डाउनलोड कर सकेंगे. ऐसा माना जा रहा है कि इस नई पहल से परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और आसानी बढ़ेगी. आपको बता दें कि इस ऐप को UPSSSC नाम से ही लॉन्च किया गया है. अभी तक इस ऐप को 10000 से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड भी कर लिया है.