हिरोइन बनने के लिए भोजुपरी सुपरस्टार्स संग 'अफेयर' करती हैं लड़कियां? संभावना सेठ ने बताई अंदर की बात
संभावना सेठ काफी समय से पर्दे से दूर हैं. इस बीच उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री को लेकर खुलकर बातचीत की है जिसकी वजह से वो सुर्खियों में हैं.
ADVERTISEMENT

Sambhavna Seth
भोजपुरी सिनेमा में अपनी बोल्ड अदाओं और शानदार डांस के लिए मशहूर एक्ट्रेस संभावना सेठ ने न केवल भोजपुरी बल्कि बॉलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री में भी अपनी पहचान बनाई है. बिग बॉस 2 और खतरों के खिलाड़ी जैसे रियलिटी शोज में उनकी मौजूदगी ने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बनाया. संभावना सेठ काफी समय से पर्दे से दूर हैं. इस बीच उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री को लेकर खुलकर बातचीत की है जिसकी वजह से वो सुर्खियों में हैं. संभावना ने भोजपुरी इंडस्ट्री को लेकर यहां तक कह दिया कि यहां किसी लड़की को किसी फिल्म में काम तभी मिलता है जब उसका किसी सुपरस्टार के साथ टांका भिड़ता है.