लेटेस्ट न्यूज़

संभल में ईदगाह के पीछे कुत्ते खींच रहे थे काले बैग को, आ रही थी बदबू... उसमें मिला धड़, हाथ-पैर और सिर थे गायब

संभल में ईदगाह के पीछे काले बैग में मिला युवक का धड़. सिर, हाथ और पैर काटकर गायब किए गए. कुत्तों ने खोला रहस्य! सीओ मनोज कुमार सिंह ने मामले की पुष्टि की है. फॉरेंसिक टीम और पुलिस जांच में जुट गई है.

ADVERTISEMENT

Sambhal Crime News
Sambhal Crime News
social share
Google CTA

Sambhal News: संभल जिले के पतरोआ गांव में एक एक ईदगाह है. इस ईदगाह की दीवार के ठीक पीछे एक काले रंग बैग काफी दिनों से पड़ा हुआ था. किसी का ध्यान उसपर नहीं गया. लेकिन जब बैग से बदबू आने लगी और कुछ आवारा कुत्ते उसे खींच रहे थे तब लोगों का ध्यान वहां गया. बैग से आ रही बदबू ने लोगों के मन में आशंका के बीज बो दिए. अनहोनी का डर सबको था. इस बीच किसी ने पुलिस को फोन को कर दिया. पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने देखा कि एक काले रंग के बैग में किसी इंसान का शव पड़ा है. यह सुनते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और शव को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई.