बिलाल ने मीट वाले छुरे से काट डाला लिव इन में रहने वाली प्रेमिका उमा का सिर, न्यूड मिली थी लाश, खौफनाक
UP News: हरियाणा-हिमाचल के पांवटा साहिब हाईवे पर पुलिस को एक युवती की सिर कटी न्यूड लाश मिली थी. काफी खोजने के बाद भी पुलिस को उसका सिर नहीं मिला था. अब इस मर्डर केस का सनसनीखेज खुलासा हो गया है.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: 7 दिसंबर के दिन हरियाणा-हिमाचल के पांवटा साहिब हाईवे पर पुलिस को खेतों में एक युवती का शव मिलता है. शव का सिर कटा हुआ था और गायब था. पुलिस को युवती का धड़ ही मिलता है. युवती को काफी निर्ममता के साथ मारा गया था. उसकी बॉडी न्यूड पड़ी थी. शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था. पुलिस ने आस-पास युवती का सिर खोजने की कोशिश की. मगर वह नहीं मिला. ऐसे में साफ था कि युवती की हत्या की गई थी. पुलिस के सामने सवाल था कि आखिर ये युवती कौन है और इसके साथ ऐसी बेरहमी किसने की? मामले की गंभीरता को देखते हुए यमुना नगर के एसपी ने एसआईटी का गठन कर दिया. पुलिस के सामने सबसे पहली चुनौती थी मृतका की पहचान. एसपी और डीएसपी स्तर के अधिकारी मामले की जांच में लग गए.









