लेटेस्ट न्यूज़

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह से जुड़े लोगों के मुंबई से बिहार तक के नंबरों पर गैंगस्टर के मैसेज! धमकी में क्या कह रहा?

अरविंद ओझा

भोजपुरी एक्टर पवन सिंह को बिग बॉस में शामिल होने को लेकर धमकी मिलनी शुरू हो गई. पवन सिंह को एक अंजान नंबर से ऑडियो मैसेज भेजकर धमकी दी गई कि सलमान खान के साथ काम मत करो. इस मामले में पवन सिंह की तरफ से मुंबई पुलिस को 2 अलग अलग शिकायत दी गई है.

ADVERTISEMENT

Pawan Singh
Pawan Singh
social share

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का जलवा लगातार बढ़ता जा रहा है. एक्टर एक के बाद एक नए रिएलिटी शो में नजर आ रहे हैं. पवन सिंह की वजह से रिएलिटी शो राइज एंड फॉल की टीआरपी काफी हाई हुई थी. ऐसे में अब उन्हें हर रिएलिटी शो में इनवाइट किया जा रहा है. एक्टर ने हाल ही में बिग बॉस सीजन 19 के फाइनल एपिसोड में अपनी शानदार एंट्री से हर किसी को चौंका दिया. लेकिन सलमान खान स्टारर इस शो में पवन सिंह के आते ही उन्हें धमकी मिलनी शुरू हो गई. पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी दी गई है. उन्हें मैसेज कर बोला गया कि सलमान खान के साथ काम मत करो. पवन सिंह को लेकर इस खबर के सामने आते ही उनके फैंस काफी परेशान हैं. वहीं सोशल मीडिया पर भी ये खबर चर्चा का विषय बनी हुई है.

यह भी पढ़ें...