लेटेस्ट न्यूज़

पवन सिंह को दी गई धमकी का स्क्रीनशॉट आया सामने, काफी डरावनी बातें लिखी गईं!

यूपी तक

बिग बॉस सीजन 19 के फिनाले एपिसोड के ऑन एयर होने से पहले ही पवन सिंह से जुड़े और उनका काम देख रहे लोगों को धमकी भरे मैसेज मिलने लगे. इस धमकी भरे मैसेज का अब स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

ADVERTISEMENT

Pawan Singh
Pawan Singh
social share

भोजुपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह का नाम अक्सर सुर्खियों में बना रहता है. हाल ही में पवन सिंह को लॉरेंश बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकी दी गई है. एक्टर को दोबारा सलमान खान के साथ काम ना करने की वॉर्निंग दी गई है. इस बीच वॉट्सऐप पर मिले धमकी भरे मैसेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. इस स्क्रीनशॉट में पवन सिंह को लेकर लिखा गया है कि ' वह अपने आप को बहुत बड़ा हीरो बनता है...उसको दुनिया के किसी भी कोने में गोली मार देंगे...उसको बोलो कॉल करे....और दोबारा सलमान खान के साथ काम ना करे. बता दें कि पवन सिंह को यह धमकी सुपरस्टार सलमान खान के साथ काम करने को लेकर दी गई है जिससे भोजपुरी और बॉलीवुड दोनों इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है.

यह भी पढ़ें...