लेटेस्ट न्यूज़

बात-बात पे साहेब FIR करवाना... नेहा सिंह राठौर पर दर्ज हुए कई केस तो उन्होंने अब गा दिया ये गाना

नेहा सिंह राठौर का एक नया गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस गाने के बोल हैं कश्मीर से कन्याकुमारी तक बयार बा....देशवा में हमरा पे दर्ज FIR बा. नेहा सिंह का ये नया गाना सोशल मीडिया पर काफी वायरल है.

ADVERTISEMENT

Neha Singh Rathore
Neha Singh Rathore
social share
Google CTA

अक्सर विवादों के बीच घिरी रहने वालीं भोजपुरी की लोकगायिका नेहा सिंह राठौर का नाम एक बार फिर से चर्चा में है. नेहा सिंह राठौर का एक नया गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस गाने के बोल हैं कश्मीर से कन्याकुमारी तक बयार बा....देशवा में हमरा पे दर्ज FIR बा...बात-बात पे साहेब FIR करवाना....छोड़ दो न बेटी-बहुओं को धमकाना... बता दें कि नेहा सिंह राठौर ने भारत सरकार के ऑपरेशन सिंदूर और भारत-पाकिस्तान सीजफायर को लेकर एक तंज भरा गाना गाया था. इस गाने के बाद उनके ऊपर कई एफआईआर किए गए. ऐसे में अब उन्होंने अपने ऊपर हुए एफआईआर को मुद्दा बनाते हुए एक नया गाना रिलीज किया है.