UPTak Baithak Logo

बवाल के बीच ये कौन 5 शख्स नेपाल से यूपी के सिद्धार्थनगर में घुसने की कोशिश कर रहे थे? सब जानिए

UP News: नेपाल में युवाओं (जेन-जी) के उग्र प्रदर्शन के बाद भारत सरकार ने अलर्ट जारी किया है. इस बीच नेपाल की जेल से भागे कैदियों को सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने बॉर्डर पर पकड़ा है. 5 कैदी सिद्धार्थनगर बॉर्डर से पकड़े गए हैं.

ADVERTISEMENT

इंडो-नेपाल बॉर्डर पर हो रही कड़ी निगरानी
इंडो-नेपाल बॉर्डर पर हो रही कड़ी निगरानी
social share
Google CTA

UP News: नेपाल में युवाओं (जेन-जी) के उग्र प्रदर्शन के बाद वहां की सरकार ने अपने घुटने टेक दिए हैं. प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने भ्रष्टाचार विरोधी प्रदर्शनों और सोशल मीडिया बैन पर हुए जनविरोधी आंदोलन के बाद इस्तीफा दे दिया है. इन प्रदर्शनों में पुलिस कार्रवाई के दौरान कम से कम 22 लोगों की मौत और सैकड़ों लोग घायल हुए हैं. केपी शर्मा ओली नेपाल छोड़ भाग चुके हैं. नेपाल के मौजूदा हालात को देखते हुए भारत सरकार ने अलर्ट जारी किया है. इस बीच नेपाल की जेल से भागे कैदियों को सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने बॉर्डर पर पकड़ा है. 5 कैदी सिद्धार्थनगर बॉर्डर से पकड़े गए हैं. SSB ने इन पांच कैदियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. लोकल पुलिस और दूसरी एजेंसियां भी इन कैदियों सी पूछताछ कर रही है.