लेटेस्ट न्यूज़

बाराबंकी के योगेंद्र मिश्रा के साथ ऐसा क्या हुआ? जिसको लेकर उसने जिंदगी खत्म की और अब चंद्रशेखर भी सामने आ गए

UP News: बाराबंकी के योगेंद्र मिश्रा के साथ जो हुआ है, उसने सभी को हिला कर रख दिया है. अब इस मामले में भीम आर्मी चीफ और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का भी रिएक्शन सामने आ गया है. उन्होंने योगेंद्र मिश्रा को लेकर कई अहम बात बोली हैं.

ADVERTISEMENT

Barabanki, Barabanki News, Barabanki Police, chandrashekhar azad, MP chandrashekhar, Bhim Army chandrashekhar azad, UP News, Barabanki Crime, बाराबंकी, बाराबंकी न्यूज, चंद्रशेखर आजाद
UP NEWS
social share
Google CTA

UP News: बाराबंकी थाना क्षेत्र के टिकैतनगर स्थित गोबरहा गांव के रहने वाले योगेंद्र मिश्रा ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली है. उसके साथ जो किया गया है, उसने सभी को हिला कर रख दिया है. आरोप है कि मजदूरी का पैसा मांगने पर योगेंद्र मिश्रा के साथ दबंगों ने दबंगई की. उसे खूब पीटा गया और उसके मुंह में पेशाब भी किया गया. बताया जा रहा है कि ये पूरा विवाद 3500 रुपये की मजदूरी मांगने को लेकर हुआ.