लेटेस्ट न्यूज़

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के काफिले में चल रहे वाहन आपस में टकराए, एक डॉक्टर समेत 5 घायल

सीतापुर (Sitapur news) जिले में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के काफिले में चल रही एंबुलेंस के दूसरे वाहन से टकराने के कारण तीन पुलिसकर्मी और एक…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

सीतापुर (Sitapur news) जिले में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के काफिले में चल रही एंबुलेंस के दूसरे वाहन से टकराने के कारण तीन पुलिसकर्मी और एक डॉक्टर सहित पांच लोग घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार सुबह देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के नानकारी गांव की है. घटना के वक्त उपमुख्यमंत्री पाठक लखीमपुर खीरी जिले के गोला गोकर्णनाथ के दौरे पर थे.

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में घाय हुए सब-इंस्पेक्टर प्रमोद मिश्रा, हेड कांस्टेबल इंदर देव सिंह और राजवीर सिंह, डॉ अरशद जमाल और एक स्वास्थ्यकर्मी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना पाकर महोली से भाजपा विधायक शशांक त्रिवेदी और सीतापुर के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मधु गैरोला जिला अस्पताल पहुंच गए हैं.

घायल हुए एसआई प्रमोद मिश्रा ने बताया कि एम्बुलेंस और दूसरे वाहन में बहुत तेज टक्कर हुई. महोली विधायक शशांक त्रिवेदी ने बताया कि अचानक एक साइकिल सवार सड़क पर आ गया था जिसे बचाने के प्रयास में काफिले में शामिल दो वाहन आपस में टकरा गए. उन्होंने बताया कि घायलों की हालत स्थिर बतायी जा रही है.

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा, सुल्तानपुर में कंटेनर ने मारी BMW कार को टक्कर, 4 की मौत