लेटेस्ट न्यूज़

गाजियाबाद में तेज तूफान से ACP दफ्तर की छत गिरी, ड्यूटी पर तैनात सब-इंस्पेक्टर वीरेंद्र मिश्रा की चली गई जान

Ghaziabad News: गाजियाबाद में तेज आंधी-तूफान के बीच पुलिस दफ्तर की छत गिरने से सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र मिश्रा की मौत हो गई. हादसे से विभाग में शोक की लहर. 

ADVERTISEMENT

Virendra Mishra
Virendra Mishra
social share
Google CTA

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया. मौसम के इस प्रचंड रूप ने न केवल तबाही मचाई बल्कि जिले के एक पुलिस अधिकारी की जान भी ले ली. जानकारी के मुताबिक, अंकुरविहार क्षेत्र के एसीपी अजय कुमार सिंह के दफ्तर में पश्कार के पद पर तैनात सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र मिश्रा (58 वर्ष) की इस हादसे में मौत हो गई.