लेटेस्ट न्यूज़

हमारे कार्यकर्ता उस दिन ठीक कर देते...रामजीलाल सुमन के घर हुए करणी सेना के हंगामे पर रामगोपाल यादव का बड़ा बयान

UP News: रामगोपाल यादव ने करणी सेना पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आगरा में प्रशासन की लापरवाही के कारण समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता स्थिति को नियंत्रण में नहीं कर पाए. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दलित नेता रामजी लाल सुमन को जानबूझकर निशाना बनाया गया, और करणी सेना के संगठित अपराधी गतिविधियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई.

ADVERTISEMENT

सपा सांसद रामगोपाल यादव
सपा सांसद रामगोपाल यादव
social share
Google CTA

UP News: सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन का राणा सांगा को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद से राजनीति गरमाई हुई है. दरअसल पिछले दिनों विवादित बयान के विरोध में करणी सेना के हजारों कार्यकर्ताओं ने सपा सांसद के घर पर हमला कर दिया था और तोड़फोड़ की थी. इसको लेकर सपा, भाजपा और करणी सेना पर हमलावर है.