लखनऊ में 10 दिनों का खादी महोत्सव! रॉयल हनी, बीकानेरी पापड़... जानिए यहां क्या क्या मिलेगा
लखनऊ में 21 से 30 नवंबर तक 10 दिवसीय खादी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य स्थानीय उद्यमिता और ग्रामीण आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है. उत्तर प्रदेश के 160 से अधिक उद्यमी हस्तशिल्प, हथकरघा और पारंपरिक उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री कर रहे हैं.
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश में लोकल आंत्रप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देने और ग्रामीण आबादी की आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के लिए लखनऊ में 10 दिवसीय खादी महोत्सव का आयोजन किया गया है. यह महोत्सव 21 नवंबर से शुरू होकर 30 नवंबर तक केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय गोमती नगर में चलेगा. इस महोत्सव का औपचारिक उद्घाटन सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग तथा हथकरघा और वस्त्रोद्योग विभाग के मंत्री राकेश सचान करेंगे.

