अखिलेश यादव एक नए विजन के साथ आए सामने, बेंगलुरु के होटल ताज से होगी शुरुआत, डिटेल जानिए
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 'विजन इंडिया' पहल की घोषणा की है, जिसका उद्देश्य युवाओं की भागीदारी से नवाचार और विकास को बढ़ावा देना है. इस पहल के तहत 16 नवंबर को बेंगलुरु में 'स्टार्टअप समिट' का आयोजन किया जाएगा.
ADVERTISEMENT

Samajwadi Party ‘Vision India: Startup Summit’
समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को 'विजन इंडिया' नाम की एक नई पहल की घोषणा की. इस नई पहल का उद्देश्य युवाओं की भागीदारी के माध्यम से नवाचार, विकास और समावेशी विकास को बढ़ावा देना है. इस पहल के तहत पहली 'विजन इंडिया: स्टार्टअप समिट' 16 नवंबर को बेंगलुरु के ताज होटल में आयोजित की जाएगी. इस कार्यक्रम के मुख्य समन्वयक राजीव राय और मुख्य संयोजक अभिषेक मिश्रा होंगे.