UPTak Baithak Logo

कौनसी लुटेरी दुल्हन शादी में स्कॉर्पियो देती है... दरोगा पति आदित्य के आरोपों पर दिव्यांशी ने एक-एक चिट्ठा खोला!

Kanpur News: कानपुर की जिस दिव्यांशी पर आरोप लगा कि वो लुटेरी दुल्हन है, उसने अब कैमरे के सामने आकर अपनी पूरी कहानी सुनाई है. देखें दिव्यांशी ने क्या-क्या कहा?

ADVERTISEMENT

Divyanshi
Divyanshi
social share
Google CTA

कौनसी लुटरी दुल्हन शादी में स्कॉर्पियो कार देती है, कौनसी लुटेरी दुल्हन 25 लाख की एफडी देगी?... ये शब्द उस दिव्यांशी के हैं जिस पर आरोप लगा कि वो शातिर महिला है, वो लुटरी दुल्हन है. कोर्ट ने दिव्यांशी को राहत देते हुए कहा कि पुलिस उसके खिलाफ सबूत नहीं दे पाई है. इस बीच दिव्यांशी ने कैमरे के सामने आकर अपने पक्ष की कहानी सुनाई है. दिव्यांशी पर लुटेरी दुल्हन का आरोप उसके पति आदित्य कुमार ने लगाया था. आदित्य कानपुर के ग्वालटोली थाने में दारोगा है. आदित्य ने आरोप लगाया कि दिव्यांशी ने उससे पहले 2 बैंक मैनेजर और एक दारोगा से शादी की थी. आदित्य ने दावा किया कि दिव्यांशी शादी करने के बाद फर्जी रेप केस लगाकर लाखों रुपये वसूलती थी. अब जब दिव्यांशी को कोर्ट से राहत मिली है तो उसने कैमरे के सामने आकर अपनी पूरी कहानी बताई है.