सुल्तानपुर में आदर्श सिंह ने 3 पुलिसवालों पर किया हमला, SI अकील हुसैन की छीनी गई रिवॉल्वर... क्यों हुआ ये सब?
सुल्तानपुर के डोभियारा गांव में पुलिस टीम वारंटी दशरथ सिंह को पकड़ने गई थी, जहां वारंटी और उसके परिजनों ने पुलिस पर हमला कर दिया. दो दरोगा और एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हुए, उप निरीक्षक की सरकारी रिवाल्वर और मोबाइल फोन छीन लिए गए.
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से एक गंभीर घटना सामने आई. यहां अयोध्या के कुमारगंज थाने के तीन पुलिसकर्मियों पर हमला हुआ. यहां कुमारगंज थाने की पुलिस टीम जानलेवा हमले के आरोपी को पकड़ने पहुंची थी लेकिन वहां आदर्श सिंह और उसके परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया. हमले में उप निरीक्षक अकील हुसैन, उप निरीक्षक भानु प्रताप शाही और कांस्टेबल उमेश गौतम गंभीर रूप से घायल हो गए. आरोप है कि हमलावरों ने उप निरीक्षक अकील हुसैन की सरकारी रिवाल्वर और मबाइल फोन भी छीन लिए और मौके से फरार हो गए.