राधा-कृष्ण की मूर्ती, संस्कृत में लिखा भोजपत्र और सांप... उन्नाव में खेत की खुदाई में ये सब क्या निकला
उन्नाव के मिर्जापुर कलां गांव में खुदाई के दौरान अष्टधातु की बताई जा रही राधा-कृष्ण की प्राचीन मूर्ति, संस्कृत लिखा भोजपत्र और एक सांप मिलने से सनसनी फैल गई. ग्रामीणों ने मूर्ति की पूजा शुरू कर दी.
ADVERTISEMENT

उन्नाव के माखी इलाके के मिर्जापुर कलां गांव में एक खेत की खुदाई के दौरान प्राचीन राधा-कृष्ण की अष्टधातु की मूर्ति और उससे जुड़ी रहस्यमय चीजें निकलने से सनसनी फैल गई है. जैसे ही यह खबर फैलीॉ मौके पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा और लोगों ने मूर्तियों पर पैसे चढ़ाने शुरू कर दिए. लोग मूर्तियों के सामने साष्टांग दंडवत कर अपनी श्रद्धा का प्रदर्शन भी कर रहे हैं.
