1 kW के नए कनेक्शन के लिए देने होंगे 6400 रुपये... यूपी में बिजली विभाग ने इतना रेट बढ़ा दिया
UP New Connection Charge: उत्तर प्रदेश बिजली विभाग ने दिवाली से पहले सूबे के लोगों को जोर का झटका दिया है. बिजली विभाग ने नया कनेक्शन लेना 6 गुना महंगा कर दिया है. देखें पूरी खबर.
ADVERTISEMENT

UP New Connection Charge News
उत्तर प्रदेश के बिजली विभाग ने दिवाली से पहले जोर का झटका दिया है. अब यूपी में 1 किलोवॉट का नया बिजली कनेक्शन लेने के लिए लोगों को 6400 रुपये देने होंगे. इससे पहले लोग एक किलोवॉट के कनेक्शन के लिए सिर्फ 1032 रुपये देते थे. जबकि केंद्र सरकार की आरडीएसएस योजना (Revamped Distribution Sector Scheme) के तहत प्रीपेड मीटर फ्री में लगाने का प्रावधान था. बताया जा रहा है कि बिजली विभाग के इस निर्णय को बिना नियामक आयोग की अनुमति लागू किया गया है, जिस पर उपभोक्ता संगठनों ने आपत्ति जताई है. बिजली विभाग के इस फैसले के बाद लोग परेशान हैं और इसका विरोध भी कर रहे हैं.