'शरीर पड़ गया था काला' अयोध्या के महंत राम मिलन दास की मौत सवालों के घेरे में, खाते में थे 9.5 करोड़ रुपये
UP News: अयोध्या के महंत राम मिलन दास की मौत सवालों के घेरे में हैं. अब इसको लेकर साधु-संतों में भी गुस्सा देखा जा रहा है.
ADVERTISEMENT

Ayodhya news
UP News: अयोध्या के प्रतिष्ठित रावत मंदिर के महंत राम मिलन दास की संदिग्ध मौत को लेकर साधु-संतों में गुस्सा देखा जा रहा है. जिस तरह से महंत की अचानक मौत हुई है, उसने कई सवालों को खड़ा कर दिया है. संतों का ये भी कहना है कि महंत का शरीर काला पड़ गया था और उनके मुंह से झाग निकल रहे थे. संतों का कहना है कि महंत को जहर दिया गया है.