UPTak Baithak Logo

UP Weather Update: यूपी में गुलाबी सर्दी का दौर हुआ शुरू... 14 अक्टूबर को इन 10 जिलों में मौसम रहेगा ठंडा

UP Weather Update: यूपी से मानसून की विदाई 13 अक्टूबर को पूरी हुई. पहाड़ी हवाओं के चलते प्रदेश में न्यूनतम तापमान गिरा है और गुलाबी ठंड की दस्तक हुई है. मौसम विभाग ने 19 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जताया है.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश से मॉनसून की वापसी अब पूरी हो चुकी है. मौसम विभाग के अनुसार, 13 अक्टूबर (सोमवार) को राज्य के बचे हिस्सों से भी दक्षिण-पश्चिम मॉनसून विदा हो गया है. मॉनसून की विदाई के बाद अब धीरे-धीरे सर्दी दस्तक दे रही है. पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी का असर और ठंडी पछुआ हवाओं का प्रभाव अब मैदानी इलाकों में भी दिखने लगा है, जिसके चलते यूपी में न्यूनतम तापमान में गिरावट हो रही है. इस बदलाव के कारण, लोगों ने अब एसी और कूलर चलाना बंद कर दिया है और पंखों की रफ्तार भी धीमी हो गई है. खासकर, ग्रामीण इलाकों में लोग सुबह के समय हल्के गर्म कपड़ों में भी नजर आने लगे हैं.