उत्तर प्रदेश में कृषि ड्रोन खरीदने पर 5 लाख रुपये तक की सब्सिडी, डिपार्टमेंट की ये पूरी स्कीम जान लीजिए
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दीपावली और 'GST उत्सव' के मौके पर राज्य के किसानों को बड़ा तोहफा दिया है. सरकार ने किसानों को कृषि यंत्रों और उपकरणों पर सब्सिडी प्राप्त करने का सुनहरा अवसर दिया है. विस्तार से जानिए पूरी खबर.
ADVERTISEMENT

Agriculture Drone
UP News: उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए अच्छी खबर है. सूबे की योगी सरकार ने दीपावली के मौके पर किसानों को बड़ा तोहफा दिया है. सरकार अब किसानों को खेती के लिए इस्तेमाल होने वाली मशीनों और औजारों (कृषि यंत्रों) पर सब्सिडी देगी. जो किसान खेती को आधुनिक बनाना चाहते हैं और पराली (फसल के अवशेष) जलाने से रोकना चाहते हैं उनके लिए यह सुनहरा मौका है.