बनारस की मशहूर दालमंडी के मकानों पर चस्पा होती नोटिसों ने मचाया हड़कंप, क्या करने जा रही सरकार?
वाराणसी के काशी विश्वनाथ मार्ग चौड़ीकरण परियोजना को लेकर शहर के मुस्लिम बहुल्य दालमंडी मार्केट और आसपास हजारों परिवारों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है.
ADVERTISEMENT

वाराणसी के काशी विश्वनाथ मार्ग चौड़ीकरण परियोजना को लेकर शहर के मुस्लिम बहुल्य दालमंडी मार्केट और आसपास हजारों परिवारों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है. चौड़ीकरण की कार्रवाई के तहत 650 मी की लंबाई वाले इस बाजार को 17.4 मी यानी लगभग 60 फीट तक चौड़ा किया जाना है और इसको लेकर 215 करोड़ 88 लाख रुपए भी रिलीज हो चुके हैं. अब पीडब्ल्यूडी ने चौड़ीकरण की जद में आने वाले 184 दुकानों मकान पर नोटिस चस्पा करना शुरू कर दिया है. मकान और दुकान मालिकों को तीन दिनों के भीतर अपने डॉक्यूमेंट पेश करने का वक्त दिया गया है. ताकि नियमानुसार क्षतिपूर्ति की कार्रवाई की जा सके. प्रशासन का दावा है कि सबको पूरा मुआवजा मिलेगा, लेकिन त्योहार के सीजन में व्यापारी, कर्मचारी और स्थानीय लोग अपने रोज़गार और घर के भविष्य को लेकर बेहद परेशान हैं. लोगों ने हाई कोर्ट का रुख किया है और उम्मीद जताई है कि उन्हें न्याय जरूर मिलेगा.