लेटेस्ट न्यूज़

16000 महिला मंगल दल और युवक मंगल दल दीपावली से पहले मिली स्पोर्ट्स किट

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवक एवं महिला मंगल दलों को दीपावली उपहार के रूप में स्पोर्ट्स किट वितरित की. जानें, कैसे यह पहल स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और प्रदेश के विकास में भागीदारी सुनिश्चित करेगी.

ADVERTISEMENT

Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath distributed sports kits
Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath distributed sports kits
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में युवक एवं महिला मंगल दलों को प्रोत्साहन स्वरूप स्पोर्ट्स किट बांटी है. ये किट दीपावली के मौके को देखते हुए उपहार के रूप में दी गईं. इस अवसर पर उन्होंने सांसद एवं विधायक खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ भी किया और राष्ट्रीय युवा उत्सव-2025 व यूथ पार्लियामेंट-2025 के विजेताओं का सम्मान किया. उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन का परिणाम है जिसके तहत खेलों को लोगों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के माध्यम से उत्साह और विकास का राग फैलाना है.