लखनऊ से अंडमान-निकोबार घूमने का IRCTC दे रहा शानदार मौका, सिर्फ इतने खर्च में पूरे 7 दिन का प्लान जान लीजिए
अगर आप नए साल से पहले अंडमान-निकोबार के खूबसूरत नजारों का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो आपके लिए एक शानदार अवसर है. आईआरसीटीसी (IRCTC) नवाबों के शहर लखनऊ से अंडमान के लिए 7 दिनों का स्पेशल हवाई टूर पैकेज लॉन्च कर रहा है.
ADVERTISEMENT

Lucknow to Andaman and Nicobar
अगर आप नए साल से पहले अंडमान-निकोबार के खूबसूरत नजारों का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो आपके लिए एक शानदार अवसर है. आईआरसीटीसी (IRCTC) नवाबों के शहर लखनऊ से अंडमान के लिए एक स्पेशल हवाई टूर पैकेज लॉन्च कर रहा है. 'अद्भुत अंडमान' नाम का यह पैकेज 6 रात और 7 दिन का होगा जो 12 से 18 नवंबर 2025 तक चलाया जाएगा. इसमें पर्यटकों के लिए रहने और खाने-पीने की बेहतरीन व्यवस्था की गई है.