लेटेस्ट न्यूज़

कपड़े बदल 15 दिन में 2200 किलोमीटर भागी... पूजा शकुन पांडे को पुलिस ने हाईवे पर कैसे पकड़ा?

अलीगढ़ के अभिषेक गुप्ता हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. मुख्य साजिशकर्ता महामंडलेश्वर डॉ. पूजा शकुन पांडे को जयपुर-आगरा हाईवे से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

UP News: अलीगढ़ के चर्चित अभिषेक हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने इस हत्याकांड की मुख्य साजिशकर्ता बताई जा रही महामंडलेश्वर डॉ. पूजा शकुन पांडे को जयपुर-आगरा हाईवे से गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उनका डॉक्टरी परीक्षण कराया. इसके बाद पूजा को जेल भेज दिया गया. इससे पहले पुलिस ने हत्याकांड में शामिल दो शूटरों और एक साजिशकर्ता को गिरफ्तार कर लिया था. पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि अभिषेक की हत्या की साजिश पूजा शकुन पांडे और उनके पति ने मिलकर रची थी.